फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पिछले पांच वर्ष में अगस्त सबसे रहा साफ

पिछले पांच वर्ष में अगस्त सबसे रहा साफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
पिछले पांच वर्ष में अगस्त सबसे रहा साफ
विज्ञापन
- पिछले पांच वर्षों में इस वर्ष अगस्त माह में एक्यूआई रहा सबसे कम - पिछले पांच वर्षों में एक्यूआई अगस्त में येलो जोन में रहा - इस वर्ष अगस्त में ग्रीन जोन में बना रहा शहर का एक्यूआई अंकुश बिश्नोई साहिबाबाद। कोरोना संक्रमण के बाद से शहर के प्रदूषण स्तर में काफी बदलाव देखने को मिले है। पांच साल में पहली बार वर्ष 2020 में अगस्त माह में हवा सबसे साफ रही। इस बार अगस्त में शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में रहा। जबकि पहले यह येला और ऑरेंज जोन में बना रहता था। आंकड़े देखते जाए तो अगस्त में शहर का एक्यूआई सौ से ऊपर नहीं गया है। जबकि न्यूनतम स्तर पचास से नीचे है।
गाजियाबाद शहर अक्सर देश के प्रदूषित शहरों की सूची में अव्वल रहता है। कम बार ही देखा गया है कि गाजियाबाद शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में आया हो। कोरोना से पहले गाजियाबाद शहर का एक्यूआई काफी खराब चल रहा था। एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना था। 21 मार्च से लॉकडाउन शुरू हुआ तो एक्यूआई में कमी आनी शुरू हुई। 27 मार्च तक शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में आ गया। आंकड़ों के अनुसार कोरोना के बाद से शहर के प्रदूषण स्तर में काफी बदलाव देखने को मिला है। पहली बार गाजियाबाद शहर का एक्यूआई काफी लंबे समय तक ग्रीन जोन में रहा। आंकड़ों की अनुसार अगस्त में गाजियाबाद शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन से ऊपर नहीं गया है। अगस्त में गाजियाबाद शहर का न्यूनतम एक्यूआई 48 दर्ज किया गया और यह 95 से ऊपर नहीं गया है। जबकि इस वक्त शहर में सभी फैक्ट्रियां चल रही है। यहीं नहीं सड़कों पर पहले की तरफ ट्रैफिक हो गया है। हालांकि रात के समय पहले के मुकाबले ट्रैफिक का दबाव कम देखा जा रहा है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े देखे जाए तो गाजियाबाद शहर का एक्यूआई येलो जोन में रहा था। वर्ष 2019 में एक्यूआई औसतन सबसे अधिक 154 दर्ज किया गया था। इस बार एक्यूआई अगस्त में औसतन 59 दर्ज किया गया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से शहर का प्रदूषण स्तर काफी कम है। अब बारिश ने प्रदूषण स्तर को ओर कम कर दिया है। यहीं स्थिति रही तो आने वाले दिनों में भी प्रदूषण का स्तर कम रहेगा।
विज्ञापन
अगस्त में पिछले पांच वर्षों में एक्यूआई का आंकड़ा वर्ष एक्यूआई 2016- 140 2017- 146 2018- 122 2019- 154 2020- 59 पिछले 15 दिनों का एक्यूआई के आंकड़े तारीख- एक्यूआई 31-41 30-71 29-66 28-75 27 -82 26- 40 25-50 24- 45 23- 48 22- 48 21- 50 20- 55 19- 60 18- 64्र 17- 55 16- 51 15- 63 14- 47 13- 68 12- 70 11- 74 10- 60
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed