फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एसपीएस सोसायटी में सिक्योरिटी एजेंसी बदलने पर गार्डों ने जताई नाराजगी

एसपीएस सोसायटी में सिक्योरिटी एजेंसी बदलने पर गार्डों ने जताई नाराजगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
एसपीएस सोसायटी में सिक्योरिटी एजेंसी बदलने पर गार्डों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
-आरडब्ल्यूए ने कहा सिक्योरिटी सही तरीके से नहीं कर रही थी अपना काम -करीब 10 दिन पहले 3 गार्ड को लोगों ने शराब पीते देखा था -मौके पर पुलिस बुलाकर की गई थी शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम वैभव खंड स्थित एसपीएस सोसायटी में आरडब्ल्यूए द्वारा सिक्योरिटी एजेंसी बदले जाने पर वर्तमान में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों ने नाराजगी जाहिर की। गार्ड को जब मालूम हुआ कि मंगलवार से नई सिक्योरिटी सोसायटी के लिए काम करेगी तो जबरन निकाले जाने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा गार्डों ने सुबह हंगामा कर गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में एजेंसी का बकाया पूरा पैसा दिए जाने की बात पर मामला ठंडा हुआ।
एसपीएस सोसायटी में क्लीन एंड सिक्योर सिक्योरिटी नाम की एजेंसी के सुरक्षा गार्ड पिछले कई साल से काम कर रहे थे। वहीं करीब दस दिन पूर्व एसपीएस एओए व निवासियों ने रात के समय ड्यूूटी समय में शराब पीते हुए देखा। इसकी वीडियो भी बनाई गई और मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया था। गार्ड के शराब पीने की वीडियो पर सोसायटी रेजिडेंट्स के बीच वायरल हुई तो लोगों ने अपनी सुरक्षा खतरे में बताया। इसके बाद एओए की ओर से सिक्योरिटी एजेंसी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करा दी थी। मंगलवार सुबह 10 बजे एओए ने दूसरी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड को सोसायटी में रख लिया। करीब 20 सुरक्षा गार्डों ने जबरन सेवा से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए सोसायटी के गेट पर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद गार्ड धरने पर बैठ गए। सोसायटी के  एओए पदाधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसी का जितना बकाया है उसका चेक बनाकर रखा गया है। चेक लेकर सेवाएं समाप्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed