फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी और अन्य सामान लूटा

युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी और अन्य सामान लूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में देवीपुरा प्रथम निवासी गौरव गुप्ता  को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके कैमरे के दो बैग व हजारों रुपये नगदी ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला किसी अन्यत्र स्थान का सामने आ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम निवासी गौरव गुप्ता पुत्र कुमरेश गुप्ता फोटोग्राफी का काम करते हैं। पीडि़त ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों कचहरी परिसर में दिल्ली के अशोक नगर निवासी हेमंत पुत्र पूरनचंद ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया था। जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद आरोपी पीडि़त के दो कैमरा बैग व ३५०० रुपये की नगदी लेकर वहां से चंपत हो गया। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला किसी अन्यत्र स्थान का है। लेकिन, पीडि़त ने यहां तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में गहनता से जांच पड़ताल के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed