फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पिता को दी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की धमकी

पिता को दी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी मोहम्मद फारुख ने एक पिता को उसके बेटी का अपहरण कर धर्मपरिवर्तन कराने के बाद निकाह करने की धमकी दी है। पीडि़त पिता ने मामले में देहात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को दबोचा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त पिता ने देहात कोतवाली में बीते दिनों तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि गांव निवासी आरोपी युवक मोहम्मद फारुख दबंग व आवारा प्रवृत्ति का युवक है। आए दिन आरोपी पीडि़त पक्ष से अभद्रता करता है और भुगत लेने की धमकी देता है। बीते दिनों आरोपी युवक ने पीडि़त को धमकी दी कि वह उसकी पुत्री का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन करा देगा। साथ ही उसके साथ निकाह कर लेगा। पीडि़त पिता ने आरोपी से विरोध किया तो उसने उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। पीडि़त ने मामले की शिकायत देहात कोतवाली पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed