फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑटो में गांजा तस्करी करते दो महिला समेत ‌तीन गिरफ्तार

ऑटो में गांजा तस्करी करते दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी पुलिस ने यूपीगेट पर चेकिंग के दौरान एक ऑटो में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गांजा तस्करी करते पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने ढाई किलो गांजा और एक ऑटो बरामद किया है। आरोपी कौशांबी थाना क्षेत्र में दिल्ली से लाकर गांजा तस्करी करते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि यूपीगेट पर चौकी इंचार्ज अशोक उपाध्याय चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोका गया। तलाश लेने पर ऑटो से ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। ऑटो में दो महिलाएं भी सवार थीं। पुलिस ऑटो चालक समेत तीनों को थाने आई। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गौरी शंकर निवासी निहाल विहार दिल्ली है। महिला उसकी साथ थीं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से गांजा लाकर बेचता था। महिला होने के कारण पुलिस चेकिंग में नहीं पकड़ती थी। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है। वहीं साहिबाबाद पुलिस ने एक गांजा तस्कर शाहरुख निवासी जवाहर पार्क साहिबाबाद को एक किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
दो तस्कर 144 पव्वों के साथ गिरफ्तार चौकी इंचार्ज कौशांबी दिव्य प्रताप सिंह ने चेकिंग के दौरान दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 144 पव्वे बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी बंटी और अनुज निवासी भोवापुर कौशांबी हैं। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed