फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हिंडन एयरपोर्ट रोड पर टूटे पत्थरों से बिगड़ी सुंदरता

हिंडन एयरपोर्ट रोड पर टूटे पत्थरों से बिगड़ी सुंदरता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट रोड पर टूट पत्थरों से बिगड़ी सुंदरता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट रोड पर लगे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश का पत्थर जगह-जगह से टूट गया है। इससे वीवीआईपी रोड की सुंदरता बेकार हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस बाबत नगर निगम अधिकारियों से शिकायत दी है। लोगों ने शरारती तत्वों द्वारा इन पत्थरों को तोड़ने का आरोप लगाया है। इस पर लोगों ने पुलिस गश्त भी बढ़ाने की मांग की है।
यहां रहने वाले विपिन डागर का कहना है कि हिंडन एयरपोर्ट बनने के दौरान नगर निगम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए सुंदर मूर्ति लगाई थी। लेकिन अब देखरेख न होने की वजह से अब उसकी स्थिति बदहाल होती जा रही है। आलम यह है कि मूर्ति के नीचे लगे पत्थर टूट चुके हैं। शरारती तत्वों ने पत्थर तोड़कर उसकी सुंदरता को बिगाड़ दिया है। इसके पहले मेन रोड पर भी जगह-जगह से पत्थर टूटने के कारण वीवीआईपी रोड के दर्जे को झटका लग रहा है। यहां पर तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से या फिर सड़क किनारे रेहटी लगाने की वजह से पत्थर टूट गए हैं। लोगों ने अब नगर निगम में अधिकारियों से पत्थरों को जल्द ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
--------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed