फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो लोग करेंगे आंदोलन

समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो लोग करेंगे आंदोलन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो लोग करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
- तुलसी निकेतन में बढ़ती जलभराव की समस्याओं पर लोगों ने दी चेतावनी - सांसद, विधायक, मेयर, नगर आयुक्त से मिलकर रखेंगे अपनी समस्या - जलभराव की वजह से घरों में बढ़ रही सीलन की समस्या - सीलन आने की वजह से पहले से जर्जर मकानों के प्लास्टर गिर रहे माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। तुलसी निकेतन इलाके में बरसात के बाद गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। यहीं नहीं इलाके में जलभराव के चलते घरों में सीलन आ रही है। इसकी वजह से फ्लैटों का प्लास्टर झड़ना शुरू हो गया है। इलाके में बढ़ती समस्याओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। समस्याओं को लेकर जल्द ही लोग जीडीए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कोई निर्णय नहीं निकलता है तो लोग धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। दिल्ली यूपी सीमा से लगी तुलसी निकेतन कॉलोनी जीडीए के अधीन है। इलाके में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बरसात के बाद से इलाके में समस्याएं बढ़ती जा रही है। बरसात की वजह से हो रहे जलभराव ने इलाके में गंदगी का अंबार लगा दिया है। कॉलोनी की मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर कीचड़ जमा हो गई है। लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। बदबू से लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद जगह जगह कीचड़ इकठ्ठा हो गया है। जिसको देखते हुए शनिवार को लोगों ने खुदी ही कीचड़ में उतरकर सफाई अभियान शुरू किया। वहीं जलभराव की वजह से घरों में सीलन आ गई है। सीलन की वजह से घरों में प्लास्टर झड़ना शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह बारिश से हुए जलभराव से एक फ्लैट में सीलन आ गई। जिसकी वजह से फ्लैट के छत का प्लास्टर झड़ गया था। जिसमें घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। शुक्रवार को भी हुई बारिश की बाद घरों में सीलन आ गई है। घरों के प्लास्टर गिरना का खतरा लोगों को सता रहा है। लोगों ने निर्णय लिया है कि जल्द ही वह जीडीए अधिकारियों से मिलकर बैठक करेंगे। जिसमें अपनी समस्या उठाएंगे। अगर अधिकारी समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई कदम नहीं उठाते है तो लोग धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
लोगों का क्या है कहना इलाके में गंदगी और जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। जलभराव के बाद सड़कों पर कीचड़ जमा हो जाता है। इसके चलते आने जाने में काफी परेशनी हो रही है। बदबू से लोगों का बुरा हाल है। पवन
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। अधिकारियों के उदासीन रवैया को देखते हुए लोग खुद ही सड़कों की सफाई कर रहे हैं। कुलदीप कसाना आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
जल्द ही जीडीए अधिकारियों से मिलकर उनके समने समस्या रखेंगे। इसके बाद भी समस्या समाधान के लिए अधिकारियेें की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जाता तो लोग धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। बलवंत रावत इलाके में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बारिश के बाद समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। गंदगी से लोग परेशान हैं। राहुल गौतम सचिव आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed