फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महोत्सव के आठवें दिन किया गणपति के सहस्त्र नामों का पूजन

महोत्सव के आठवें दिन किया गणपति के सहस्त्र नामों का पूजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन
---- महोत्सव के आठवें दिन किया गणपति के सहस्त्र नामों का पूजन - दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में चल रहा है कार्यक्रम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय गणपति लड्डू महोत्सव के आठवें दिन गणपति के सहस्त्र नामों का विधिविधान से पूजन किया गया। श्रीमहंत नारायण गिरि के सानिध्य में प्रतिदिन महाराज गणेश पूजन अभिषेक, सहस्त्र नाम अर्चन करके वैश्विक महामारी से मुक्ति की पाइथन की जा रही है। अष्टम् दिवस पूजन पंडित महेश वशिष्ठ बाबा लाल मंदिर और विजय मित्तल ने मोदक का भोग लगा कर किया। विशेष रूप से दूर्वा, गुलाब पुष्प से सहस्त्र नाम (1008) से अर्चन किया गया। गणपति लड्डू महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने बताया कि इस बार महोत्सव लघु रूप में आयोजित किया गया है। प्रतिदिन पूजन डा. कैलाश नाथ तिवारी, तोयराज उपाध्याय, विकास पांडेय, नित्यानंद आचार्य, मुकेश शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रों द्वारा करवाया जा रहा है। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed