{"_id":"5e8b00cc8ebc3e76cb3d1ae4","slug":"gda-employees-will-give-one-day-salary-in-chief-minister-relief-fund16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए कर्मचारी मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक दिन का वेतन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जीडीए कर्मचारी मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक दिन का वेतन
गाजियाबाद। कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में जुटी केंद्र व प्रदेश सरकार को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दिन का वेतन काटकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करने को कहा है। इस बाबत जीडीए कर्मचारी संगठन ने जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा को पत्र लिखकर मांग की है। जीडीए कर्मचारी संगठन के महामंत्री श्रीचंद सारस्वत ने बताया कि संगठन से जुड़े जीडीए के सभी कर्मियों ने कोरोना से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का एकमत से निर्णय लिया है। ऐसे में जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर एक दिन का वेतन काटकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने को कहा गया है। संगठन ने शहरवासियों से आपदा की घड़ी में अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए पीएम केयर और मुख्यमंत्री राहत फंड में आर्थिक सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।