फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   diwali celebrated on ramnavmi

रामनवमी के दिन मनी दीवाली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
diwali celebrated on ramnavmi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉकडाउन की वजह से इस बार ना तो लोग  नवरात्र ठीक से मना सके ना ही कंजकों को घर में भोजन करा सके। रामनवमी को जहां हर साल जुलूस निकलता है और लोग धूमधाम से रामनवमी मनाते थे इस बार लॉकडाउन में यह संभव नहीं था। इसलिए सभी ने इस बार रामनवमी मनाने का अनोखा तरीका निकाला। बृहस्पतिवार को विभिन्न सोसायटीज आदि में लोगों ने घरों की बाल्कनी और छतों पर दीये जलाकर रामनवमी मनाई। शास्त्रीनगर की निवासी नीलम शर्मा ने बताया कि यह मैसेज पिछले दो तीन दिनों से चल रहा था कि हम नियमों का पालन करते हुए अपनी-अपनी छतों और बाल्कनी पर कम से कम पांच से सात दिये जलाएं और रामनवमी मनाए। यह काफी अच्छा लगा और इससे किसी भी नियम का उल्लंघन भी नहीं हो रहा था इसलिए हम सभी ने अपनी-अपनी छतों पर दीये जलाए।
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन स्थित सांगवान हाईट्स में भी लोगों ने बाल्कनी को दिवाली की तरह सजा दिया। क्रासिंग रिपब्लिक की सभी सोसायटीज में लोगों ने मिलकर समय तय किया और सभी ने एक साथ अपनी पूरी सोसायटीज को जमगमा दिया। क्रासिंग निवासी क्षितिज सिंघल ने बताया कि सभी ने शाम ६.३० बजे का समय निर्धारित किया था सभी ने शाम को एक साथ दिये जलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed