फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   business organization come to help corona fighters

कोरोना फाइटर्स के लिए आगे आई व्यापारिक संगठन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
business organization come to help corona fighters
भोजन वितरण के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना फाइटर्स की मदद के लिए आगे आए व्यापारिक संगठन - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 15 दिन तक भोजन वितरित करेगा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना की रोकथाम के किये दिन रात काम कर रहे स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों की सहायता के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुरुआत की है। शनिवार से व्यापार मंडल ने कोरोना फाइटर के लिए भोजन की व्यवस्था की है। इस दौरान लगभग 200 पुलिस कर्मियों के लिए खाना पैक करवा कर कोतवाल घंटाघर गाजियाबाद के माध्यम से समस्त पुलिसकर्मियों को भोजन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को भी भोजन पहुँचाया जा रहा है। अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कोरोना वायरस के चलते जब शहर और प्रदेश में ही नहीं पूरा देश में लॉकडाउन है। जो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी जान की सुरक्षा के लिए रात दिन एक के हुए हैं। इनमें डॉक्टर,नर्स, पुलिसकर्मी एवं सफाई कर्मचारी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। ये लोग हमारी सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं। पुलिस के जवान सड़कों पर हमारी सेवा में लगे हुए हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सभी डॉक्टरों, नर्सों को, सफाई कर्मचारियों को एवं समस्त पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनकी सेवा करने में लगा हुआ है। व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों की सेवा के लिए खाने की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रतिदिन चलेगा ओर 300 खाने के पैकेट वितरण किये जाएंगे। इसमें अमन सिसोदिया, दीपक गर्ग, जगमोहन सिंह, नानक गोस्वामी, प्रेम प्रकाश चीनी सहयोग कर रहे हैं। --- नाश्ता वितरित कर रहे हैं राजेश जस्सिपुरा मोड़ पर राजेश शर्मा के घर से तैनात पुलिस कर्मियों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था कर रहे हैं। राजेश ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सामाजिक जिम्मेदारी के लिए अन्य लोग भी आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed