फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar, sucide

बहन से दुष्कर्म की धमकी पर सदमे में आए भाई ने लगाया फंदा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar, sucide
थाना क्षेत्र के एज गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बाहर नल से पानी लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक पहुंचे और उनकी बेटी को पकड़ लिया। आरोप है कि वह लोग उसे खींचते हुए एक मकान में ले गए। आरोप है कि उन लोगों ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी की चीख पुकार सुनकर उसका भाई और गांव के अन्य लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी देते हुए किशोरी के भाई से कहा कि इस बार तूने उसे बचा लिया अगली बार उसके साथ दुष्कर्म करेंगे और नीचा दिखाएंगे। आरोप है कि आरोपियों की धमकी से पीड़िता किशोरी का भाई सदमे में आ गया। इसके बाद उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर एसपीआरए, सीओ शिकारपुर, थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों राहुल और कलवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed