{"_id":"5e8ef5d28ebc3e6fbd569c26","slug":"appeals-for-donations-to-pm-care-fund-from-engineering-and-management-colleges138","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों से पीएम केयर फंड में दान की अपील की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों से पीएम केयर फंड में दान की अपील की
गाजियाबाद। कोरोना वायरस को मात देने के सरकार के प्रयासों को समर्थन देने के साथ देशवासी बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। महामारी को रोकने के सरकार के प्रयासों को और बल मिल सके, इसके लिए एकेटीयू ने संबद्ध सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों से प्रधानमंत्री आपदा राहत फंड और मुख्यमंत्री आपदा राहत फंड में दो देने की अपील की है। अपील के बाबत विवि ने सभी संस्थानों के प्रिंसिपल और निदेशकों को सर्कुलर भी जारी किया है। साथ ही पीएम केयर में दान करने के लिए एकेटीयू ने एक लिंक भी जारी किया है। इस लिंक की मदद से सीधे पीएम केयर में आर्थिक मदद की जा सकेगी। विवि की अपील पर कई संस्थानों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है। एकेटीयू ने इससे पहले कॉलेजों को नियमित रूप से विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेज आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। जिसका पालन करने हुए महानगरा के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्य सामग्री मुहैया कराई थी। साथ ही विभिन्न माध्यमों के जरिए ऑनलाइन लेक्चर लेने का क्रम जारी है। अब विवि की पीएम केयर में दान की अपील का सभी कॉलेजों ने स्वागत किया है। आरकेजीआईजी के निदेशक डा. सोमशेखर ने कहा कि शिक्षकों की ओर से अपने स्तर पर पीएम केयर में दान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।