10 दिन में बिक गया 15 करोड़ का राशन, बिक्री में पीछे छूटे त्योहार - लोग कर रहे हैं जमकर स्टॉक माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉक डाउन से लोगों में राशन सहित अन्य खाद्य उत्पादों को लेकर अफरा तफरी ज्यादा है। आलम ये कि पिछले 10 दिनों में 15 करोड़ के राशन बिक्री का अनुमान बाजार विशेषज्ञ लगा रहे हैं। आटा, दाल, चावल, घी, तेल और अन्य वस्तुओं की भारी बिक्री बाजार में हुई है। लोग ये समझने के लिए तैयार नहीं है कि सभी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। किराना की वस्तुओं की भारी बिकवाली के चलते गली, मोहल्ले और कॉलोनियों में इनके दाम भी बढ़ गए हैं। जरूरी वस्तुओं की बिक्री में इजाफा होने से डबल सेल बाजारों को हुई है। थोक किराना कारोबारियों का कहना है कि चार लाख प्रतिदिन की बिक्री अब आठ और नौ लाख तक पहुँच गई है। --- इनकी मांग ज्यादा: 1. आटा 2. दाल, चावल 3 घी, तेल 4 बिस्कुट, नमकीन 5 मेवा 6 चिड़वा 7 साबुन, डिटरजेंट पाउडर, शेम्पू --- क्या कहते हैं व्यापारी खाद्य उत्पादों की ऐसी बिक्री अक्सर दीवाली के समय ही होती है। लोग घबराएं न इसकी सलाह व्यापारी भी लोगों को दे रहे हैं। - संजय बिंदल, थोक किराना कारोबारी --- लोग सबसे ज्यादा दाल, चावल, आटा, घी की डिमांड कर रहे हैं। बाजार में भरपूर स्टॉक है लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को शायद ज्यादा सख्ती के डर है। हम हर ग्राहक को प्रशासन की गाइड लाइन भी बता रहे हैं। - राजन बंसल, थोक किराना व्यापारी