{"_id":"61daa1f0b718612b901b8119","slug":"faridabad1641718256","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के परिवार के साथ दो बार हुई मारपीट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वकील के परिवार के साथ दो बार हुई मारपीट
विज्ञापन
बल्लभगढ़। वकील के परिवार के साथ दो बार मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मौजपुर के रहने वाले भूपसिह ने बताया कि पेशे से एक वकील है। 24 नवंबर को उसका बेटा पुष्पेन्द्र घर से पशुओ के नोहरे पर जा रहा था । तो गांव के रहने वाले प्रहलाद के बेटा कृष्ण कुमार , आकाश व उसकी पत्नी ममता, बेटी प्रिया और किरण ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जिस पर उनके बेटे पुष्पेंद्र ने कहा कि गाली क्यो दे रहे हो। इतने कहने पर ही इन लोगों के द्वारा घर से लोहे की रोड , लोहे का पाईप और डंडा लाठी , फर्शा ले आए और बेटे पर हमला कर दिया। झगडे की आवाज सुनकर वह व उनकी पत्नी कमलेश, उनका छोटा पुत्र विवेकानन्द, बेटी ज्योति व पुत्रवधू सोनिया आ गई। जिसके बाद सभी के द्वारा उनकी पूरे परिवार के साथ मारपीट की। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस 112 पर दी गई। पीसीआर की गाड़ी आई तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिसवालों ने कहा कि आपकी सूचना थाना छायंसा पहुंच गई है। इसलिए आप पहले आप अपना ईलाज करवालो। जिसके बाद ओर परिवार उपचार के लिए सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ गए व एमएलआर कटवाई जिसके बाद उन्होंने रात 11बजे दोबारा से थाना छायंसा पुलिस को फोन किया कि वह शिकायत के लिए अभी आए या सुबह आए। जिस पर पुलिस ने कहा कि सुबह आना। 25 नवंबर की सुबह 05.30 बजे जगा व फ्रेश हुआ उसके बाद पशुओ को चारा डालने के लिए के घर का दरवाजा खोला तो दरवाजे पर पहले से ही मारने की योजना बनाकर प्रहलाद , कृष्ण कुमार , आकाश , ममता , प्रिया , किरण थे। जिनके हाथो मे लोहे की रोड लोहे के पाईप , डंडा लाठी फर्शा थे। उन्होंने उनको धक्का मारकर घर मे गिरा दिया व बस घर के अंदर घुस कर उसके परिवार के साथ दोबारा से मारपीट की। उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष को शक है कि वह वकील होने की वजह से ही उनकी जो पुत्रवधू व उसके परिवार वालों को सलाह दे रहे है कि वह अपने ससुराल वापिस नहीं आई। इसी वजह से उन्होंने उनके परिवार के साथ मारपीट की। थाना छायंसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच2 शुरु कर दी है ।