Bansuri Swaraj: सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की राजनीति में एंट्री, बड़े चेहरे के रूप में उभारेगी पार्टी
सक्रिय राजनीति में आने के साथ ही बांसुरी ने ट्वीट कर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की दिग्गज नेता रहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज की राजनीति में एंट्री हो गई है। उन्हें दिल्ली भाजपा की लीगल टीम में को-कन्वीनर नियुक्त किया बनाया गया है। पार्टी उन्हें दिल्ली की राजनीति में एक बड़े चेहरे के तौर पर उभारने की रणनीति पर काम कर रही है। सुषमा स्वराज भाजपा की शीर्ष नेताओं में गिनी जाती थीं और पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में विदेश मंत्री रह चुकी थीं। इसके अलावा वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी महत्त्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुकी थीं। छह अगस्त 2019 में उनके निधन के बाद से ही उनकी वकील बेटी बांसुरी के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे।
सुषमा स्वराज दिल्ली की राजनीति में तेज-तर्रार नेता के रूप में देखी जाती थीं। उनके निधन के बाद पार्टी को दिल्ली की राजनीति में एक प्रखर वक्ता की कमी महसूस हो रही थी। बांसुरी स्वराज के माध्यम से पार्टी की वह तलाश पूरी हो सकती है। चूंकि, सुषमा स्वराज दिल्ली की पांचवीं मुख्यमंत्री के रूप में भी काम कर चुकी थीं, माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें दिल्ली की एक बड़े नेता के तौर पर उभारने की कोशिश कर सकती है। उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़े चेहरे के तौर पर उतारा जा सकता है।
सक्रिय राजनीति में आने के साथ ही बांसुरी ने ट्वीट कर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। ट्वीट में लिखा कि प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अत्यंत आभारी हूं।
I am grateful to the Hon'ble PM @narendramodi ji, @AmitShah ji, @JPNadda ji, @blsanthosh ji, @Virend_Sachdeva ji, @BJP4Delhi and @BJP4India for giving me this opportunity to serve the party as the state co-convenor of the Bharatiya Janata Party Delhi State Legal Cell. pic.twitter.com/ItS4to99hn
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) March 26, 2023
बांसुरी के राजनीति में आते ही उनके चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज हो गई है। अगामी लोकसभा व विधानसभा में पार्टी चुनाव मैदान में उतार सकती है। क्योंकि यह नियुक्ति आलाकमान के निर्देश पर ही प्रदेश भाजपा ने की है।