{"_id":"59270b1b4f1c1b60115364df","slug":"election-commision-rejects-aap-demand-to-hack-evm-motherboard","type":"story","status":"publish","title_hn":" हैकथॉन चैलेंज: AAP को EC का जवाब- EVM से छेड़छाड़ की इजाजत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैकथॉन चैलेंज: AAP को EC का जवाब- EVM से छेड़छाड़ की इजाजत नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 May 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठे सवाल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) की ईवीएम हैकथॉन चैलेंज के तहत ईवीएम के मदरबोर्ड से छेड़छाड़ करने की मांग को खारिज कर दी है। आयोग का कहना है कि अगर ईवीएम के इंटरनल सर्किट से छेड़छाड़ की इजाजत दी जाती है, तो मशीन की वास्तविकता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों और दिल्ली एमसीडी चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने 3 जून से सभी पार्टियों को ईवीएम हैक चैलेंज दिया है।
विज्ञापन
आप ने इसके तहत आयोग से ईवीएम के मदरबोर्ड से छेड़छाड़ करने देने की इजाजत मांगी थी। आप का कहना है कि बिना ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ किए हैकिंग हो नहीं सकती।
विज्ञापन
आप ने आयोग से कहा था कि हैकथॉन के लिए किसी तरह की गाइडलाइन्स न हो। क्योंकि, जो भी शख्स ईवीएम हैक करने जाएगा, वो आयोग की तय नियमों और शर्तों को कैसे मान पाएगा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने 90 सेकंड में ईवीएम हैकिंग का लाइव डेमो दिया था।
वहीं, इस पर चुनाव आयोग का कहना था कि दिल्ली विधानसभा में जिस ईवीएम जैसी दिखने वाली मशीन को हैक करने का दावा किया गया था, उस तरह की मशीनों का इस्तेमाल आयोग चुनाव के दौरान नहीं करती है।