Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
class 10th student gave birth to premature baby in school bathroom, auto driver arrest
{"_id":"59734f824f1c1bf97e8b463d","slug":"class-10th-student-gave-birth-to-premature-baby-in-school-bathroom-auto-driver-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में दिया बच्ची को जन्म, ऑटोवाला पैसे देकर बनाता था संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं की छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में दिया बच्ची को जन्म, ऑटोवाला पैसे देकर बनाता था संबंध
Sun, 30 Jul 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। मुखर्जी नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक अधेड़ ऑटो चालक बच्ची को रुपये का प्रलोभन देकर उसके साथ रेप कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा के परिजन को बेटी के गर्भवती होने का एहसास नहीं हुआ।
20 जुलाई का है मामला
2 of 5
उन्हें लगता था कि किसी बीमारी या गैस की वजह से बच्ची का पेट फूल रहा है। छात्रा के साथ रेप होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग मां और उसकी बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार घटना 20 जुलाई की है। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि दसवीं कक्षा की छात्रा ने बच्ची का जन्म दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
पीड़िता के परिजनों को बेटी के गर्भवती होने का एहसास नहीं हुआ
3 of 5
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा मुखर्जी नगर इलाके में रहती है और सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। गत 20 जुलाई को उसकी स्कूल में कंपार्टमेंट की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान उसके पेट में दर्द हुआ। बाथरूम में उसने बच्ची को जन्म दिया। स्कूल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : demo pics
पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि एक अधेड़ ऑटो चालक उसे कभी पांच सौ तो कभी आठ सौ रुपये देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस तरह वह चार से पांच बार उसके साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। कुछ दिन पहले पेट फूलने और दर्द होने की शिकायत करने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। जिसकी वजह से छात्रा को 26 सप्ताह की बच्ची पैदा हो गयी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस की टीम ने आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश देकर शुक्रवार को उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय अब्दुल गफ्फार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के आस पड़ोस में रहता था। छात्रा की नादानी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे रुपये का प्रलोभन दिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।