फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   have to wait for ctet

CTET के लिए अभी करना होगा इंतजार 

Sat, 09 Dec 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Dec 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
have to wait for ctet
ctet

सेंट्रल टीचर ऐलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) की परीक्षा देने परीक्षार्थियों को अगले साल इंतजार तक करना होगा। दरअसल, अभी तक परीक्षा की तिथि पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली सीटीईटी परीक्षा साल 2016 सितंबर के बाद से नहीं हुई है। जबकि यह परीक्षा साल में एक बार करवाना पहले ही तय हो चुका है। सीबीएसई सूत्रों के अनुसार, तिथि के विषय में बताना मुश्किल है।
विज्ञापन


इस पर अगले साल ही कुछ कहा जा सकेगा। बोर्ड का काम सिर्फ परीक्षा आयोजित करना है। ऐसे में तिथियां कब जारी होंगी इसको लेकर परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।  तिथि तय नहीं होने की वजह से उम्मीदवारों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि तिथि तय हो जाती तो उन्हें तैयारी के लिए वक्त मिल जाता। उल्लेखनीय है कि यूपीए सरकार के समय केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी। वर्ष 2012 से इसे दो बार कराया जाने लगा।


पहले इस परीक्षा को जुलाई व जनवरी में कराई जाता था, बाद में यह फरवरी और सितंबर में आयोजित होने लगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी पास करना अनिवार्य है। एक बार परीक्षा देने के बाद यह टेस्ट सात वर्ष के लिए मान्य होता है। स्कोर में सुधार करने के लिए दोबारा परीक्षा दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed