फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana education board students can submit forms till 9th feb

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: विलंब शुल्क के साथ 9 तक करें आवेदन

Sat, 03 Feb 2018 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 03 Feb 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
haryana education board students can submit forms till 9th feb

मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षा के लिए जो परीक्षार्थी अपने आवेदन पत्र किन्हीं कारणों से ऑनलाइन जमा नहीं करवा पाए हैं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से उनको एक और विशेष अवसर दिया जा रहा है। परीक्षार्थी आवेदन-पत्र 9 फरवरी तक ऑफलाइन 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकेंगे। 

विज्ञापन


परीक्षार्थियों को आधार कार्ड की प्रति, फोटो एवं बोर्ड से संबंधित कंपार्टमेंट कार्ड की छायाप्रति आदि जमा करनी होगी। मुक्त विद्यालय से संबंधित नए परीक्षार्थी ऑफलाइन आवेदन-पत्र जमा करवाने के लिए एसएलसी, जन्म प्रमाण-पत्र (10वीं कक्षा के लिए) एवं दसवीं पास प्रमाण-पत्र (12वीं के लिए) साथ जमा करने होंगे।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा मार्च-2018 के लिए काफी संख्या में परीक्षार्थी किन्हीं कारणों से आवेदन-पत्र ऑनलाइन नहीं भर पाये थे। ऐसे परीक्षार्थियों द्वारा बोर्ड कार्यालय में प्रार्थना-पत्र दिये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थना-पत्रों पर विचार करने पर यह महसूस किया गया कि अभी और भी ऐसे परीक्षार्थी हो सकते हैं, जिनके द्वारा आवेदन-पत्र नहीं भरे गए हैं। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र 09 फरवरी, 2018 तक बोर्ड मुख्यालय में जमा करवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed