फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CAA protest in Delhi by Jamia Millia Students live updates Parliament march

CAA: आजादी के नारे लगाते सुखदेव नगर रोड पहुंचे जामिया के छात्र, दो मेट्रो स्टेशन बंद

Mon, 10 Feb 2020 05:17 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 10 Feb 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
CAA protest in Delhi by Jamia Millia Students live updates Parliament march
जामिया के छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : ANI

नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में सोमवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने संसद तक मार्च निकाला। दोपहर को संसद भवन घेराव के लिए छात्र रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें होली हॉस्पिटल पर बैरिकेड लगाकर रोक लिया। 

विज्ञापन


वहीं आजादी के नारे लगाते हुए जामिया के छात्र सुखदेव नगर वाली रोड पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक रखा है। वहीं एहतियात के तौर पर दो मेट्रो स्टेशन जामिया और सुखदेव विहार बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। छात्रों की मांग है कि सरकार नागरिकता कानून और एनआरसी को वापस ले। छात्रों के इस प्रदर्शन के कारण कई एंबुलेंस जाम में फंस गई हैं। सरिता विहार इलाके में अस्पताल जा रही एंबुलेंस में मरीज की तबीयत बिगड़ गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उस एम्बुलेंस को जाम से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार सुबह से ही मंडी हाउस में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की भी बड़ी टुकड़ी बुलाई गई है। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संसद में बजट सत्र चलने के कारण उन्होंने प्रदर्शन मार्च के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। अधिकारी ने कहा, ‘हमने मंडी हाउस इलाके में प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी है। अगर वे प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो जंतर-मंतर जाएं, जो कि प्रदर्शनों के लिए निर्दिष्ट जगह है। यातायात बाधित करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’

हालांकि प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उनके पास अनुमति है और वे जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे। प्रदर्शन में शामिल दस साल की उम्र के बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्तियों तक, नागरिक संस्थाओं के सदस्य और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सीएए और सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

उनके हाथों में भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों, सावित्रीबाई फुले जैसी समाज सुधारकों की तस्वीरें थीं। उन्होंने मांग की कि सरकार यह कानून वापस ले।

डॉ. कफील खान की पत्नी और शरजील इमाम के भाई ने भी ‘वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया’ के तत्वावधान में निकाले गए इस मार्च में हिस्सा लिया। खान को गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल त्रासदी में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों से सितंबर में बरी कर दिया गया था। पिछले दिनों उन्हें सीएए को लेकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इमाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ‘वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय सचिव सिराज तालिब ने कहा, 'हम सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे पास अनुमति है। मैंने पुलिस से बात की है और हम जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed