फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Zubin wants to be the voice of Aamir and Shahrukh

आमिर और शाहरुख की आवाज बनना चाहते हैं जुबिन

Thu, 22 Aug 2019 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Zubin wants to be the voice of Aamir and Shahrukh
सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकारो से वार्ता करते बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल
उत्तराखंड के गायक जुबिन नौटियाल आमिर खान और शाहरुख खान की आवाज बनना चाहते हैं। दून पहुंचे जुबिन ने पत्रकारों से वार्ता में अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह रितिक, सलमान सहित बॉलीवुड के लगभग सभी एक्टर्स के लिए गाने गा चुके हैं। फिल्म इश्कबाजियां में वह हिमेश रेशमिया की आवाज बने हैं।
विज्ञापन

जुबिन ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि हाल ही में रिलीज हुआ उनका रोमांटिक सॉन्ग ‘है प्यार क्या’ काफी पसंद किया जा रहा है। अब वह सेड, रोमांटिक, जौनसारी आदि हर प्रकार के गाने गा रहे हैं। जल्द ही वह खुद के पहाड़ी गाने भी गाएंगे।
विज्ञापन

फिल्मों में हीरों के मिल रहे ऑफर
जुबिन ने बताया कि उन्हें फिल्मों में हीरों के ऑफर मिल रहे हैं लेकिन उन्हें एक्टिंग पसंद नहीं है। 24 सालों से संगीत से जुड़े हुए हैं। उन्हें संगीत से प्यार है। वह इसी में ही बेहतर करना चाहते हैं। जिससे लोगों को प्यार बना रहे। अपने गाये हुए गाने से जब तक जब खुद संतुष्ट नहीं हो जाते उसे आगे नहीं बढ़ाते हैं। ऐसे बहुत से गाने हैं जो पसंद नहीं होने के चलते रिलीज नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली फिल्में
मिर्जा, 3डी डांसर, सड़क-2 जल्द रिलीज होने वाली फिल्मों में जुबिन नौटियाल के गाने सुनाई देंगे। इसके अलावा अरमेनिया में म्यूजिक वीडियो की सूट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed