फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Zebra Force carried out 508 operations in six days,

Dehradun News: जेब्रा फोर्स ने छह दिन में कीं 508 कार्रवाई, लगाया 2.82 लाख का जुर्माना

Thu, 08 May 2025 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Zebra Force carried out 508 operations in six days,

विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की जोनल जेब्रा फोर्स ने छह दिन में 508 जगहों पर कार्रवाई की। इस दौरान 2.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। निगम का दावा है कि अतिक्रमण पर कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



नगर निगम की बोर्ड बैठक में ही मेयर सौरभ थपलियाल ने अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए जेब्रा फोर्स का गठन करने का निर्णय लिया था। इसके बाद नगर आयुक्त नमामि बंसल ने शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए पांच जेब्रा फोर्स का गठन किया और अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नगर आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में मुख्य मार्गों एवं फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए एक मई से लेकर सात मई तक 508 जगहों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


इस दौरान चालान करते हुए 2,82,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकर्ताओं का सामान भी जब्त किया गया। इसमें 27 डिस्प्ले बोर्ड, 45 ठेली सहित अन्य सामान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण पर जारी रहेगी कार्रवाई



नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए जोनल जेब्रा फोर्स को कड़े निर्देश दिए गए हैं। फुटपाथों और निगम की जगहों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जोनल जेब्रा फोर्स की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति-प्रतिष्ठान सार्वजनिक स्थल जैसे पार्क, फुटपाथ, नदी, नाला आदि पर अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed