फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youths made Robbery Road Map in gold loan company from google map 

हाईटेक लुटेरों ने दिल्ली में बैठकर गूगल से बनाया लूट का ‘रोडमैप’, फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 06 Mar 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी रुद्रेश आर्य/अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश आर्य/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Youths made Robbery Road Map in gold loan company from google map 
google - फोटो : demo photo

रुड़की में आईआईएफएल लूट के प्रयास के मामले में गंगनहर पुलिस ने सोमवार शाम एक आरोपी को गोरखपुर उत्तर प्रदेश से दबोच लिया है। आरोपी ने रुड़की के अलावा देहरादून में हुई आईआईएफएल के कार्यालय में हुई लूट में भी गैंग का हाथ होना स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


गोल्ड लोन कंपनियों को ही निशाना बनाने वाले इस गैंग के शातिरों ने गूगल मैप के जरिए दिल्ली में बैठकर पहले कई शहरों टारगेट की पड़ताल की। लूट का रोडमैप तैयार किया और फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उन्होंने देहरादून, रुड़की और बिहार के मुजफ्फरनगर में जिस हाईटेक तरीके से वारदात को अंजाम दिया, उसे जानकार पुलिस भी हैरान रह गई। रुड़की के गंगनहर थाना पुलिस ने गोरखपुर से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बदमाश से शुरुआती पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी से आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दिल्ली में बैठकर गूगल मैप के जरिये सभी वारदातों को अंजाम देने योजना बनाई थी।

इस गैंग के सभी शातिर टेकसेवी है। उन्हें  मोबाइल, विभिन्न साफ्टवेयर, एप्स आदि की अच्छी जानकारी है। गूगल मैप के जरिये ही उन्होंने गोल्ड लोन कंपनियों के दफ्तरों को बतौर टारगेट चुना।

यहां पहुंचने का रास्ता और वारदात के बाद बाहर निकलने की साजिश भी इसी आधार पर बनाई। बदमाशों ने मैप में ही देखा कि किस शहर में किस समय यातायात का कितना दबाव रहता है। शहर में सीसीटीवी कैमरों वाले चौराहों का भी आंकलन बदमाशों ने गूगल मैप से ही लगाया।
 

मसलन बड़े चौराहे किस जगह हैं, वहां क्या दिक्कत आ सकती है ? सीसीटीवी कैमरों से बचकर किस जगह से निकला जा सकता है ? साजिश के मुताबिक उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और बिना सबूत छोड़े आसानी से निकल गए। यही कारण है कि देहरादून में बदमाशों का एक भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिला है।

इसी तरह वे मेरठ और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी वारदात करके बच निकलने में कामयाब हुए थे। आईजी ने बताया कि बदमाश को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर रुड़की लाया जा रहा है। इसके बाद ही उससे ज्यादा जानकारियां हासिल हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed