फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth took dangerous step after brother scold him

भाई ने रोज रात देर से घर आने पर डांटा तो युवक ने उठाया ऐसा कदम, परिवार में छाया मातम

Sun, 16 Sep 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 16 Sep 2018 09:20 AM IST
youth took dangerous step after brother scold him

भाई द्वारा डांट दिए जाने से नाराज एक युवक द्वारा उठाए कदम से परिवार में मातम पसर गया।



घर में रखे देसी तमंचे से युवक ने अपनी कनपटी में गोली मार ली। युवक को पहले लक्सर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी चहालत चिंताजनक बताते हुए उसे हायर सेंटर के रेफर कर दिया। युवक को गंभीर हालत में देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
             
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा कलां गांव निवासी बीस वर्षीय अरुण पुत्र सुभाष पिछले कई दिनों से देरी से अपने घर लौट रहा था। परिवार के लोगों द्वारा उसे लगातार समय पर घर लौटने की हिदायत दी जा रही थी, लेकिन इसके बाद भी वह देरी से ही आ रहा था।

देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

youth took dangerous step after brother scold him
firing - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी अरुण रात को लगभग साढ़े दस बजे अपने घर पहुंचा था। इस पर उसके बड़े भाई ने उसे देरी से घर लौटने की बात कहते हुए डांट दिया।

भाई द्वारा डांट दिए जाने से नाराज युवक ने अपने घर में रखे 315 बोर के देसी तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मार ली। परिजन उसे लेकर लक्सर के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बाद में परिवार वालों ने उसे देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

एसएसआई हरिओम राज चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने घटना की बाबत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने डांट से नाराज होकर खुद को गोली मारी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तमंचा बरामद नहीं हो सका है।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed