फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Sexual Assault with minor girl After Landlord permission in dehradun

युवक ने 13 साल की किशोरी से किया दुराचार, दोस्त को भी बुलाया, मकान मालकिन ने भी दिया साथ

Wed, 16 Jan 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Youth Sexual Assault with minor girl After Landlord permission in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक युवक ने 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने अपने साथी को भी बुला लिया। इससे पहले कि किशोरी दूसरे युवक की हवस का शिकार होती, वह उसे धक्का देकर भाग निकली।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एक महिला और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक महिला के घर किराये पर रहते हैं और उसके संज्ञान में भी यह मामला था, जिसके लिए उसने उनसे पैसे लिए थे। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कुछ दिनों से उसके घर पर दो युवक आते जाते थे। पड़ोसी महिला के घर पर किराये पर रहने वाले दोनों युवकों ने परिवार से मेलजोल बढ़ा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच इनमें से एक युवक परिवार की 13 साल की लड़की को अपने साथ किराये के मकान में ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसी वक्त दूसरा युवक भी वहां आ गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

किशोरी ने साहस जुटाकर उसे धक्का दे दिया और वहां से भाग निकली। अपने घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। एसएसआई अशोक राठौर ने बताया कि दोनों युवकों और उनकी मकान मालिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों के नाम शोएब निवासी कस्बा बनत, जिला शामली और फिरोज निवासी लिकड़ापत्ति निकट मस्जिद, मुजफ्फरनगर हैं। इनमें फिरोज पर आरोप है कि उसने बच्ची से दुष्कर्म किया है। जबकि शोएब ने दुष्कर्म का प्रयास किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed