फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth marry with 11 year old girl in udham singh nagar

यहां बालिका वधू ब्याह लाया युवक, फोटो वायरल हुई तो मच गया हंगामा

Sun, 22 Jul 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर Updated Sun, 22 Jul 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
youth marry with 11 year old girl in udham singh nagar
- फोटो : getty

उधमसिंह नगर से दिनेशपुर के एक गांव के युवक की शक्तिफार्म निवासी 11 वर्ष की बच्ची से शादी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


शादी आठ जून को हो चुकी है, इन दिनों दुल्हन के कपड़ों में सजी बच्ची की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। मामला तूल पकड़ता देख परिजन मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। 

सोशल मीडिया में शनिवार को 11 वर्ष की बच्ची की दुल्हन के कपड़ों में खींची गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

शादी दोनों ही परिवारों की रजामंदी से हुई 

youth marry with 11 year old girl in udham singh nagar
child marriage

इसमें दावा किया गया कि नाबालिग शक्तिफार्म के किसी गांव की रहने वाली है। एक माह पूर्व उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी।

बताया जाता है कि शादी दोनों ही परिवारों की रजामंदी से हुई थी। दोनों ही परिवार काफी गरीब है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में नही है। इधर, महिला कल्याण समिति ने मामले को गंभीरता से लिया है।

समिति की संयोजिका हीरा जंगपांगी ने बताया कि वह नाबालिग के घर शनिवार देर शाम पहुंचीं, जहां इस बात की पुष्टि हुई कि बच्ची की शादी आठ जून को हुई थी और 10 जून को पार्टी भी हुई। किसी ने क्षेत्र में इसका विरोध भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह मामले से अधिकारियों को अवगत कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed