{"_id":"62605e95c5a9e373783652d6","slug":"youth-know-democratic-values-parliamentary-functioning-city-news-drn409587396","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सांसदों ने जाने लोकतांत्रिक मूल्य व संसदीय कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सांसदों ने जाने लोकतांत्रिक मूल्य व संसदीय कार्यप्रणाली
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय, अपर कैंप में आयोजित युवा संसद की बैठक में युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्य जानने के साथ संसदीय कार्यप्रणाली की बारीकियां समझीं। बैठक का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की।
स्कूल के सभागार में आयोजित बैठक में एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वावलंबी भारत, स्वच्छ भारत, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजनों की समस्याएं, डिजिटल शिक्षा जैसे विषयों को संसदीय कार्यवाही में शामिल किया गया। इससे पहले युवा सांसदों ने भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लता मंगेशर ने अपने गीतों से हम सबको प्रोत्साहित किया है। देश भक्ति व अन्य गीतों को आवाज देकर गीतों को हमेशा के लिए अमर कर दिया। वहीं, छात्रों को संबोधित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दृष्टि से अनुशासन की स्वस्थ आदतें, दूसरों के विचारों को सुनने, प्रतिकूल विचारों को सहिष्णुता से सहन करने और छात्र समुदाय को संसद के कामकाज के बारे में अनुभव प्रदान करने के लिए युवा संसद का आयोजन किया जाता है।
कहा कि विधानसभा के उपवेशन को शुरू करते हुए राज्यपाल सरकार के विजन एवं मिशन का उल्लेख सदन में अभिभाषण में करते हैं। विधानसभा सदस्यों की जिम्मेदारी होती है कि अल्पसूचित, तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों की सूचना, उनका निस्तारण से लेकर नियम 53, 58, 300 तथा 310 आदि के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषयों पर सदन का ध्यान आकृष्ट किया जाए। इस मौके पर छात्रों की ओर से प्लास्टिक से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन, सहायक आयुक्त डॉ. सुकृति रैबानी, प्रधानाचार्य अशोक पाठक, युवा संसद के प्रभारी एसके त्रिपाठी, एके सिन्हा, खुदैजा अहमद, एसपी पंत, आरसी थपलियाल, मीनाक्षी, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।