मोबाइल को लेकर सगे भाई को उतार दिया मौत के घाट, पूरी घटना जानकर रह जाएंगे सन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपुरी कलां गांव में देर रात एक युवक शराब के नशे में घर पहुंचा और मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने लग गया। 24 वर्षीय छोटे भाई ने इसका विरोध किया तो दोनों में हाथापाई हो गई।
देखते ही देखते बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हाथापाई में घायल बड़े भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के चंदपुरी कलां में किसान महेंद्र सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार को वह रिश्तेदारी में गया हुआ था। इनके दो बेटे रवि और अमित घर में ही थे। बताया जाता है कि बड़ा बेटे रवि नशे का आदी है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे भी वह शराब पीकर घर पहुंचा और मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनने लगा। इससे परिजनों की नींद खुल गई। अमित ने बड़े भाई से मोबाइल की आवाज कम करने को कहा। इस पर रवि भड़क गया।
रवि ने चाकू से अमित की छाती पर वार कर दिया
दोनों में पहले कहासुनी हुई, उसके बाद हाथापाई हो गई। इसी बीच रवि ने चाकू से अमित की छाती पर वार कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
खून से लथपथ अमित को ग्रामीणों ने लक्सर स्थित एक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। ग्रामीण इसे लेकर रुड़की के निजी अस्पताल पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह बिष्ट ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इन्होंने बताया कि जिस धारदार हथियार से हत्या की गई है। वह बरामद नहीं हुआ है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ज्येठ ने मिटा दिया सिंदूर
चंदपुरी कलां गांव में बड़े भाई की ओर से की छोटे भाई की हत्या के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। अमित अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया है। उसकी पत्नी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिसके नाम का सिंदूर वह मांग में भर रही हैं उसे दो साल बाद ही पिता समान ज्येठ मिटा देगा।
चंदपुरी कलां निवासी किसान महेंद्र के बेटे अमित की शादी थाना क्षेत्र के पूरनपुर निवासी सलेक चंद की बेटी बबीता से दो वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से अमित दिहाड़ी मजदूरी कर अपना घर चला रहा था।
दस माह पहले बबीता ने एक बेटे को जन्म दिया था। बताया जाता है कि जब से अमित के पास बेटा हुआ था। तब से वह शाम को घर जल्दी लौट आता था, लेकिन बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत की नींद सुला कर इस पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया। बबीता और अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।