फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth kill one person in love affair

इश्कजादे की चाकूबाजी में एक की मौत, अपनी मां और भाई को भी नहीं बख्शा

Sun, 18 Nov 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Nov 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
youth kill one person in love affair

एक सिरफिरे ने पड़ोस के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बीचबचाव करने आए चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में आरोपी की मां और उसका चचेरा भाई भी शामिल है।

विज्ञापन


इनमें से जख्मी एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। लड़की को बरामद कर पड़ोसियों ने युवक को उससे दूर रहने की हिदायत दी तो वी भड़क गया और इस वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाशिम लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ सेलाकुई ले गया

वारदात शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली के लक्खीबाग क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम कॉलोनी निवासी हाशिम वेल्डिंग का काम करता है। वह पड़ोस की एक 15 साल की लड़की से मिलता-जुलता था।

इसका पड़ोसी व लड़की के परिजनों ने विरोध भी किया, लेकिन हाशिम नहीं माना। इसी बीच शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हाशिम उस लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ सेलाकुई ले गया। यहां उसने लड़की को अपनी रिश्तेदारी में छोड़ दिया और खुद वापस घर आ गया।

इस दौरान करीब साढ़े सात बजे लड़की को घर न देखकर परिजनों ने सीधे हाशिम पर ही आरोप लगाते हुए हल्ला कर दिया और लक्खीबाग चौकी में उसके खिलाफ शिकायत कर दी। अभी आरोप प्रत्यारोप का दौर चल ही रहा था कि हाशिम के सेलाकुई वाले रिश्तेदारों ने उसके घर फोन कर लड़की के वहां होने की बात कही।

एक व्यक्ति ने हाशिम के गाल पर तमाचा भी जड़ दिया

इस बात का जैसे ही हाशिम की मां बेबी अंसारी को पता चला तो उन्होंने लड़की के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी। लोगों में गुस्सा तो था, लेकिन बेबी अंसारी के समझाने पर शांत हो गए और पड़ोस के एक युवक आरिफ के साथ कार लेकर लड़की को लेने चले गए।

रात करीब डेढ़ बजे हाशिम की मां बेबी अंसारी, उसका चचेरा भाई शादाब, आरिफ, कौसर (लड़की का मामा) आदि लड़की को लेकर उसके घर पहुंच गए। इसके बाद लड़की के परिजनों ने हाशिम को भी वहीं बुला लिया और उससे लड़की से दूर रहने की हिदायत देने लगे। बताया जा रहा है कि इस बीच एक व्यक्ति ने हाशिम के गाल पर तमाचा भी जड़ दिया।
 
फिर क्या था इस बात से आगबबूला हुआ हाशिम घर से चाकू लाया और उन लोगों पर वार करना शुरू कर दिया। उसने आरिफ और कौसर के पेट में चाकूं घोंप दिया, जिससे वे लहूलुहान हो वहीं गिर गए। वहां बीचबचाव करने पहुुंची हाशिम की मां, शादाब, नसीम आदि कई लोगों पर भी उसने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई अशोक राठौर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों आरिफ और कौसर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर उन्हें श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि, कौसर को आईसीयू में भर्ती कर लिया। एसएसआई राठौर ने बताया कि आरिफ के परिजनों की शिकायत पर हाशिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद शनिवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

खुद को बेगुनाह साबित करने पहुंच गया था चौकी 

परिजनों ने जब हाशिम पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया तो वह इसके तत्काल बाद ही लक्खीबाग चौकी पहुंच गया। वहां उसने खुद को बेगुनाह बताया और कहा कि लड़की उसके पास नहीं है। पुलिस ने भी उसकी बात मानकर हाशिम को वहां से जाने दिया। इसी बीच परिजनों को लड़की का पता लग गया तो उन्होंने भी बात आई गई कर दी। इसके बाद देर रात उसने घटना को अंजाम दे डाला। 

दो ऑपरेशन हुए कौसर के 
श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कौसर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसके पेट में गहरा घाव है। इसके चलते चिकित्सकों ने कौसर के दो ऑपरेशन किए हैं। चिकित्सकों के अनुसार अभी दो-तीन दिनों तक उसकी हालत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed