फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth icon award 2016.

65 लोगों को मिला यूथ आइकन अवॉर्ड

Mon, 22 Feb 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Feb 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
youth icon award 2016.

यूथ आइकन (वाई आई) नेशनल मीडिया अवॉर्ड से इस बार 65 लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सबको प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बेटी बचाओ का भी संदेश दिया गया।

विज्ञापन


रविवार को ओएनजीसी के एमएन घोष ऑडीटोरियम में अवॉर्ड सेरेमनी- 2015 का आयोजन किया गया। आयोजक शशिभूषण मैठाणी ने सबका स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया। बताया कि वर्ष 2010 से यूथ आइकन सम्मान समारोह करा रहा है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि युवा पत्रकार सुमित अवस्थी ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान के ऐसे कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों में ही होते थे लेकिन यह खुशी की बात है कि अधिकतर जगहों के साथ उत्तराखंड में भी इस तरह का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बेटी ही बचाएगी कार्यक्रम की सराहना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का संचालन ज्योतिका लाल ने की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. आरके जैन आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड का भी हो अपना चैनल
अभिनेता सुधीर पांडे ने कहा कि मराठी, गुजराती सभी भाषाओं का अपना एक अलग चैनल है, जबकि उत्तराखंड का नहीं। यहां गढ़वाली-कुमाऊंनी, जौनसारी के लिए एक अलग से चैनल होना चाहिए। इस सेटेलाइट चैनल में दिनभर क्षेत्रीय बोलियों के कार्यक्रम ही चलने चाहिए, तभी जाकर यहां के कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि हमेशा सकारात्मक रहो। बताया कि उनके पिता देवकीनंदन पांडे ने कुमाऊं से ही अपनी पढ़ाई की थी। बोले, जब उन्होंने पिता से अभिनय के क्षेत्र में जाने की बात कही तो उन्होंने मुझे रोका तो नहीं लेकिन कहा जाने की सोच ही ली है तो कम से कम ग्रेजुएट तो हो जाओ। पिता की आज्ञा मानते हुए उन्होंने जीवन में मेहनत की। पांडे ने कहा आज भले ही उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला हो लेकिन आगे भी वे उतनी ही मेहनत से काम करते रहेंगे।

दूसरों को मत दो असफलता का दोष
यूथ आइकन अवॉर्ड लेने वाली आईएस टॉपर ईरा सिंघल ने कहा कि उन्होंने तीन बार कोशिश की और चौथी बार में सलेक्ट हुई। बोलीं, मैंने हार नहीं मानी। अपने जीवन में हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। ईरा ने कहा कि यदि आप असफल होते हो तो दूसरों को असफलता का दोष मत दो, बल्कि अपने में कमियां देखो।


काम कोई छोटा नहीं
यूथ आइकन अवॉर्ड लेने वाली राजकुमारी देवी (किसान चाची) बिहार से दून आई थीं। चाची को अमिताभ बच्चन एक शो में बुला चुके हैं। शो में दूसरे नंबर पर रहने वाली चाची को पांच लाख रुपये मिले थे। चाची अचार बनाने का काम करती हैं और अब 100 से ज्यादा महिलाओं को अपने साथ जोड़ चुकी हैं। किसान चाची ने कहा कि काम कोई छोटा नहीं होता।

इन्हें मिला यूथ आइकन अवॉर्ड
एसएसपी सदानंद दाते, सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्र, ज्ञानेंद्र कुमार, स्वप्निल सिन्हा, सुधीर पांडे, मनोज बाराहते, रवि बगोती, आरूषि पोखरियाल आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed