फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth hanged in Khushalpur

खुशहालपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Tue, 13 Aug 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth hanged in Khushalpur
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की खुशहालपुर गांव निवासी मुजाहिद (18) पुत्र सलीम निवासी इस्लामनगर खुशाहलपुर ने घर पर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि आसपास पूछताछ में पता चला है कि रात को मुजाहिद ने पंखे से लटक कर खुदकुशी की है। रविवार सुबह जब परिजन उसे उठाने के लिए उसके कमरे पर गए तो वह पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि मुजाहिद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, बीते कुछ समय से उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा था। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
सेलाकुई। धर्मावाला चौकी पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह पुलिस क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। आसन नदी पुल पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। युवक के हाथ में एक जैरीकेन था। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर जैरीकेन से शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजेश निवासी बद्रीपुर मेदनीपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed