{"_id":"659d92c2f8751637b505b035","slug":"youth-got-a-chance-to-showcase-their-talent-in-the-festiva-dehradun-news-c-5-1-drn1031-325154-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में युवाओं को मिला प्रतिभा दिखाने का मौका: रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में युवाओं को मिला प्रतिभा दिखाने का मौका: रेखा
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय व कॉलेज के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया।
युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव के समापन पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा, इस मंच के माध्यम से राज्य भर के हजारों युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इसके अलावा, महोत्सव में लगाए गए स्टालों के माध्यम से राज्य की स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया गया।
महोत्सव के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन और शास्त्रीय वादन प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम के दौरान दिन भर उत्तराखंड के पारंपरिक खेल मुर्गा झपट, म्यूजिकल चेयर समेत विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर विधायक राजपुर खजानदास पीआरडी विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, अतिरिक्त निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महोत्सव में छाया गुलाबी शरारा
सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका लोकगीत गुलाबी शरारा.. महोत्सव में भी छाया रहा। लोक गायिका संगीता ढौंडियाल और ''''''''गुलाबी शरारा'''''''' फेम इंदर आर्या ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इंदर आर्या ने मेरो लहंगा, हे मधु, और गुलाबी शरारा... जैसे गीतों की प्रस्तुति से लोगों को देर रात तक थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
हरिद्वार की गायत्री ने जीती शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता
महोत्सव के समापन पर प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हरिद्वार की गायत्री ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि अल्मोड़ा की मानसी दूसरे और दून की प्रियल जोशी तीसरे स्थान पर रही। शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में देहरादून की लक्ष्मी कुमारी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। पिथौरागढ़ के पीयूष धामी दूसरे और हरिद्वार के आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। शास्त्रीय वादन प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के आशीष वर्मा ने प्रथम, चंपावत के अंकित जोशी ने द्वितीय और हरिद्वार के विपुल कांडपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार देहरादून की टीम ने जीता, जबकि द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: पिथौरागढ़ एवं महिला मंगल दल बागेश्वर ने प्राप्त किया। समूह गायन प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने प्रथम, बागेश्वर की टीम ने द्वितीय तथा देहरादून की टीम ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। एकांकी नाटक प्रतियोगिता में देहरादून के पंचम वेद ने प्रथम, देहरादून जिले की टीम ने द्वितीय और हरिद्वार की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सभी विजेता 12 से 16 जनवरी के बीच महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
एनिमेटेड कार्टून बने आकर्षण का केंद्र
महोत्सव में हाथ से बने एनिमेटेड कार्टून आकर्षण का केंद्र रहे। अभी तक इस तरह के कार्टून कंप्यूटर और ऐप से ही तैयार किए जाते थे। लेकिन दून के युवाओं ने अपना हुनर दिखा हाथों से एनिमेटेड कार्टून तैयार किए हैं। जिसमें वन पीस, नरूटो, जुजुत्सु कैसन जैसे अलग-अलग एनिमेटेड कार्टून थे। कार्टूनिस्ट आकांक्षा ने बताया, लॉकडाउन के समय एनिमेशन की ओर उनका झुकाव बढ़ा। पहले वो शौक के तौर पर एनिमेटेड कार्टून बनाती थी। जब उन्हें युवा महोत्सव के बारे में पता चला तो अपनी कला को दूसरों के साथ साझा करने का विचार उनके मन में आया। युवा महोत्सव की टीम को संपर्क कर अपना स्टॉल बुक कर लिया। इसमें उनका साथ प्रीति रावत और नासिर आलम ने दिया, जो खुद एनिमेटेड कार्टून और पोर्ट्रेट बनाते है।