पौड़ी: मंदिर से लौटते वक्त गुलदार ने युवक पर बोला हमला, साहस देखकर उलटे पैर भागा
- गुलदार के हमले में घायल हुआ युवक अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पोखड़ा ब्लाक के गवाणी गांव में मंदिर जा रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक को लोगों ने 108 की मदद से नौगांवखाल चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पोखड़ा की प्रीति देवी ने बताया कि गवाणी गांव के अनिल सिंह (40) पुत्र आनंद सिंह बुधवार सुबह गांव के नजदीक शिव मंदिर गया था। करीब छह बजे वह लौट रहा था, तभी रास्ते में झाड़ियों के बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
युवक ने शोर मचाते हुए गुलदार पर लात-घूसे मारे, तो गुलदार भाग गया। युवक घायल अवस्था में गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन युवक को 108 द्वारा नौगांवखाल स्वास्थ्य केंद्र लाए।
युवक के हाथ और पीठ पर चोट आई है। मामले में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम पौड़ी को दूरभाष पर क्षेत्र में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और वन कर्मियों की गश्त करवाने के निर्देश दिए।
उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज अधिकारी अनिल सिंह रावत ने बताया कि उन्हें गवाणी गांव में गुलदार द्वारा एक युवक पर हमले की जानकारी मिली है। मौके के लिए वन कर्मियों को रवाना कर दिया गया है। वन कर्मियों से मिली जानकारी और डाक्टरों की रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।