फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth farmer death due to heart attack in nanakmatta

कर्ज वसूली के लिए बैंक ने बनाया इतना दबाव, कि युवा किसान की हार्टअटैक से हो गई मौत

Tue, 28 Nov 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Tue, 28 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
 youth farmer death due to heart attack in nanakmatta

विधैइया गांव के एक युवा किसान की हृदयाघात से मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बैंक कर्मियों ने बकाया ऋण वसूली को लेकर युवा किसान को धमकाया था। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बैंक कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


 ग्राम विधैइया थाना नानकमत्ता निवासी मलकीत सिंह पुत्र जीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई बलजिंदर सिंह (33) ने वर्ष 2006-07 में विडौरा मझोला सहकारी बैंक से 50 हजार रुपये का कृषि ऋण लिया था।
विज्ञापन


उसका भाई छह वर्षों से पत्नी के छोड़कर चले जाने से मानसिक रूप से परेशान था। पीलीभीत और बरेली के निजी अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था। 24 नवंबर को विडौरा मझोला बैंक के प्रबंधक तथा वसूली अमीन अन्य कर्मियों के साथ घर पहुंचे और बलजिंदर को जेल भेजने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बैंक कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की

 youth farmer death due to heart attack in nanakmatta

इससे बलजिंदर की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मलकीत सिंह ने बताया कि बलजिंदर के पास डेढ़ एकड़ भूमि है। जमीन का कुछ हिस्सा देवहा नदी के कटान में चला गया। मृतक का एक भाई बूटा सिंह सेना में कार्यरत है। मृतक के भाई ने पुलिस से बैंक कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

मैं तहसील अमीन के साथ किसान के घर गया था लेकिन कर्जदार वहां नहीं मिला। जिस पर वह गारंटर मलकीत सिंह के घर गए। उससे बकाया जमा करने और बैंक आने को कहा गया था। न वह बैंक आया और न ही हमने किसी को धमकाया। इस ऋण में अभी तक कोई भी किस्त जमा नहीं की गई थी। सभी आरोप निराधार हैं।
-रोहित बिष्ट, शाखा प्रबंधक, विडौरा मझौला सहकारी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed