फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Done sexual Assault with boy during bail after imprisonments in haridwar

बच्ची से दुष्कर्म में सजायाफ्ता युवक ने 12 साल के बच्चे से किया दुराचार, जमानत पर आया था बाहर

Fri, 29 Nov 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2019 08:53 AM IST
सार

  • मुकदमा दर्ज, एक बच्ची से दुष्कर्म में कोर्ट सुना चुकी है आजीवन कारावास की सजा
  • मामले में सजा के खिलाफ अपील दर्ज करने के लिए जमानत पर था आरोपी
  • पुलिस ने पीड़ित का कराया मेडिकल, पॉक्सो कोर्ट में बयान की तैयारी 

विज्ञापन
Youth Done sexual Assault with boy during bail after imprisonments in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लक्सर में कस्बे के एक मोहल्ले में सजायाफ्ता युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक 12 वर्षीय किशोर के साथ किया। किशोर लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंचा तो उसके परिजनों को इसका पता चला।

विज्ञापन


किशोर के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। किशोर की मां की ओर कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक पिछले दिनों अपनी सजा के खिलाफ अपील के लिए कोर्ट से जमानत पर छूटा था तथा अपने घर पर आया हुआ था।

विज्ञापन

पांच साल पहले आठ साल की बच्ची को बनाया था शिकार

जानकारी के अनुसार लक्सर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने लगभग 5 वर्ष पहले अपने पड़ोस की ही एक 8 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था, जिस पर पड़ोस के ही कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया था।

आरोपी युवक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही युवक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इसके बाद युवक अपनी सजा के खिलाफ अपील करने के लिए जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। लेकिन इसी बीच बुधवार की देर शाम उसने अपने ही पड़ोस के एक 12 वर्षीय किशोर, जो एक दर्जी की दुकान पर अपने कपड़े लेने के लिए गया था, को अपना शिकार बना लिया।

लहूहुहान हालत में पहुंचा था घर

वह युवक को अपनी बातों में लगाकर रेलवे लाइन के निकट ही एक सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने किशोर के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोर के काफी देर तक भी घर नहीं पहुंच पाने परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच  किशोर लहूलुहान हालत में घर पहुंचा तो उसे देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने किशोर से इस बाबत पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद परिजन और ग्रामीण लक्सर कोतवाली पहुंचे।

कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि किशोर का मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद उसके पॉक्सो कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed