फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Congress media in-charge and son of Ashok Verma,

Dehradun News: पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा बेटे व समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Tue, 27 Feb 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress media in-charge and son of Ashok Verma,
I- भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका और फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
विज्ञापन

I

I
I

I- भाजपा का दामन थामने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जताया आभारI

पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा, युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी व अशोक वर्मा के बेटे शिवा वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का थामन थाम लिया है। ढोल-नगाड़ों के साथ अशोक वर्मा समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका और फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया।

बता दें कि अशोक वर्मा देहरादून नगर निगम के दो बार पूर्व नेता प्रतिपक्ष के साथ ही पूर्व में पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह कांग्रेस में कई अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह 1980 से अब तक कांग्रेस से जुड़े रहे। अशोक वर्मा ने सोमवार को समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि 44 वर्ष उन्होंने कांग्रेस में काम किया। उनके साथ 87 वर्ष के प्रदीप गोयल भी हैं जो आजीवन कांग्रेस कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के आजीवन सदस्य रह चुके गोयल के भाजपा में शामिल होना यह बताता है कि देश में मोदी की लहर चल रही है। उन सबके लिए भाजपा में आना सम्मान का विषय है। कहा कि भाजपा में जहां मोदी जैसा चमत्कारिक नेतृत्व है वहीं प्रदेश में धामी जैसा नौजवान नेता है। कहा कि पार्टी उन्हें जो भी काम सौंपेगी, उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। अशोक वर्मा के साथ ही मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस शिवा वर्मा, विजय वर्धन डंडरियाल, अशोक कुमार वर्मा अध्यक्ष पंजाबी महासभा, दिलीप कुमार भूतपूर्व ओएनजीसी अधिकारी, अजय कथूरिया पूर्व उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस, संजय बहल, संजय गुप्ता, हरीश विरमानी, राजेंद्र विरमानी, हेमंत महावर, शेखर फुलेरा, रितु बहल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed