फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth become criminal from drug

युवाओं को अपराध की दुनिया में ले जा रहा नशा

Thu, 27 Jul 2017 01:45 PM IST
धन सिंह बिष्ट/ अमर उजाला, रुद्रपुर
धन सिंह बिष्ट/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
youth become criminal from drug
sadanand date

ऊधमसिंह नगर जनपद में कई किशोर ऐसे हैं जो जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही जरायम की दुनिया का हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2012 से 16 तक जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, अपहरण, डकैती और दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं में अधिकतर ऐसे युवा शामिल हैं जिनकी उम्र महज 18 से 25 साल है। काशीपुर, जसपुर, नानकमत्ता और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र ऐसे मामलों में नंबर वन हैं।

अपराध की दृष्टि से संवेदनशील ऊधमसिंह नगर जिले में कई युवा जरायम की दुनिया का रुख कर गए हैं। इन युवाओं का वारदात को अंजाम देने के लिए न खास मकसद है और न कोई मजबूरी। अधिकतर युवा टशन में या फिर थोड़े से लालच में बड़ा अपराध कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी सबसे बड़ी वजह नशा है। पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो पांच साल में जिले में हुई हत्या, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और अपहरण जैसी बड़ी घटनाओं में 162 अपराधी ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। अब पुलिस ऐसे युवाओं को बचाने के लिए मुहिम चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्निवाल का आयोजन करेगी पुलिस
युवाओं के अपराध से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह नशा है। ऐसे युवाओं को जागरूक करने के लिए एसएसपी डा. सदानंद दाते ‘से नो टू ड्रग्स’ कार्निवाल शुरू करने जा रहे हैं। एसएसपी के अनुसार, देहरादून में तैनाती के दौरान उन्होंने इस कार्निवाल का आयोजन अभियान के रूप में किया था, जिसके बेहतर परिणाम सामने आए थे। स्कूलों से कार्निवाल की शुरुआत की जाएगी, जिसमें 16 से 25 वर्ष के युवाओं को जोड़ा जाएगा। कार्निवाल में ही यूथ बैंड और युवा प्रतियोगिता के साथ ही कई और क्रियात्मक कार्य कराए जाएंगे। कुछ समय बाद ही जिले भर में खुले मंच पर कार्निवाल आयोजित किया जाएगा।


वर्ष 2012 से 16 तक कहां कितने युवा अपराधी
काशीपुर           63
ट्रांजिट कैंप       40
जसपुर             28
सितारगंज        24
पुलभट्टा         05
कुंडा                 01
रुद्रपुर              01

पांच साल में यहां नहीं कोई युवा अपराधी
आईटीआई, केलाखेड़ा, गदरपुर, दिनेशपुर, पंतनगर, किच्छा, नानकमत्ता, खटीमा, झनकईया, बाजपुर । 

बीते पांच साल में जिले में युवा अपराधियों का ग्राफ बढ़ा है। देखा गया है कि अपराध को अंजाम देने वाले इन युवा अपराधियों के पास अपराध करने का कोई खास मकसद नहीं है। कोई थोड़े से लालच में तो कोई मामूली टशन में अपराध को अंजाम दे रहा है। नशा भी काफी हद तक अपराध का कारण बन रहा है। युवाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को अपराध से दूर रखना पुलिस की प्राथमिकता में है। 
- डा. सदानंद दाते, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed