फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth beat soldier tore uniform and got him cut with a dog Car without number Uttarakhand news in hindi

दुस्साहस: कार में बैठे युवक नाम पूछने पर हुए आगबबूला, सिपाही के साथ किया ऐसा सुलूक, पढ़कर खून खौल उठेगा

Wed, 21 Sep 2022 04:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Sep 2022 04:55 PM IST
सार

रात करीब 8:40 बजे लामाचौड़ में एसबीआई के पास सड़क किनारे एक बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की कार में तीन लोग बैठे हुए नजर आए। संदिग्ध नजर आए युवकों को देखकर सिपाही ने बाइक रोकी ओर नाम पूछा तो तीनों आगबबूला हो गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए बैरियर तोड़कर भागे युवकों को पुलिस ने दबोचा।

विज्ञापन
Youth beat soldier tore uniform and got him cut with a dog Car without number Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सोमवार रात सिपाही ने कार सवार तीन युवकों से नाम पूछा तो उन्होंने सिपाही से गालीगलौज की। विरोध करने पर बदमाशों ने सिपाही को पीटा और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की। घर पर दबिश की जानकारी मिलते ही युवक लामाचौड़ चौराहे पर बैरियर तोड़कर भागे तो पुलिस ने कालाढूंगी रोड स्थित पेट्रोल पंप तीनों को दबोचा।

विज्ञापन


 थाना मुखानी के आम्रपाली चौकी क्षेत्र में तैनात सिपाही कुंदन सिंह अपनी बाइक से थाना मुखानी की ओर जा रहा था। रात करीब 8:40 बजे लामाचौड़ में एसबीआई के पास सड़क किनारे एक बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की कार में तीन लोग बैठे हुए नजर आए। संदिग्ध नजर आए युवकों को देखकर सिपाही ने बाइक रोकी ओर नाम पूछा तो तीनों आगबबूला हो गए।
विज्ञापन


सिपाही के अनुसार तीनों नशे में थे और कार से बाहर आते ही पीटने लगे। वर्दी भी फाड़ दी और अपने पालतू कुत्ते को सिपाही के ऊपर छोड़ दिया। सिपाही काआरोप है कि कुत्ते ने उसके दोनों पैरों में काट लिया। सिपाही से बाइक की चाबी छीन ली और बाइक लेकर भाग गए। कुंदन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के घर पर दी दबिश
कुंदन की तहरीर पर मुखानी थाने में तीनों आरोपियों अमित सागर (24) निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़, प्रदीप सागर (23) और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने फौरन आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। मुखानी पुलिस ने तीनों के घर पर दबिश दी लेकिन तीनों वहां नहीं मिले। 

ये भी पढ़ें...Road Safety World Series-2022:  वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर बहाया पसीना, आज पहला मैच

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने लामाचौड़ चौराहे पर बैरियर लगाए, लेकिन आरोपी बैरियर को टक्कर मारकर कालाढूंगी की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को कालाढूंगी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया। तीसरे आरोपी ने अपना नाम पप्पू कुमार (24) बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed