फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth asked for chicken biryani shopkeeper gave him beef biryani In Rudrapur Uttarakhand

Video: मांगी चिकन और परोस दी बीफ की बिरयानी, बार-बार दुकानदार से युवक पूछता रहा बस एक ही सवाल; आखिर क्यों...

Sat, 11 Mar 2023 08:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Mar 2023 08:04 PM IST
सार

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक दुकानदार से कह रहा है कि बिना पूछे बड़ा मांस क्यों परोसा गया।

विज्ञापन
youth asked for chicken biryani shopkeeper gave him beef biryani In Rudrapur Uttarakhand
बीफ बिरयानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के प्रमुख इंदिरा चौक पर एक ढाबे में चिकन बिरयानी मांगने पर ग्राहक को रेड बीफ की बिरयानी परोस दी गई। जब ग्राहक को ढाबे के पास खड़े व्यक्ति ने बिरयानी में रेड बीफ होने की बात कही तो वह उखड़ गया। उसने दुकानदार को बिना मांगे रेड बीफ की बिरयानी देने पर जमकर खरीखोटी सुना दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम एक युवक इंदिरा चौक पर बिरयानी के ढाबे पर पहुंचा था। उसने ढाबे से बिरयानी खरीदी थी। लेकिन दुकानदार की ओर से दी गई बिरयानी में रखे मांस पर उसे शक हुआ। इसके बाद उसने पास खड़े व्यक्ति से बिरयानी में रखे मांस की जानकारी मांगी तो उसने बड़े पशु का मांस बताया। यह सुनकर युवक दुकानदार पर बिफर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने वीडियो बनाते हुए दुकानदार को जमकर खरी खोटी सुना दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक दुकानदार से कह रहा है कि बिना पूछे बड़ा मांस क्यों परोसा गया। इस पर दुकानदार सफाई देते कह रहा है कि चिकन बिरयानी खानी है तो मंगवा देते हैं। हालांकि यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। 

विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। खाद्य विभाग की मदद से दिखवाया जाएगा कि दुकानदार ने कौन से खाने के सामान को बेचने को लाइसेंस लिया है और कौन सा सामान बेच रहा है। उनको इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed