{"_id":"5985db7a4f1c1b354d8b46f5","slug":"youth-arrested-for-objectionable-post-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक ने धर्म को लेकर whatsapp पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, फिर लोगों ने ऐसा किया हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने धर्म को लेकर whatsapp पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, फिर लोगों ने ऐसा किया हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
युवक ने सोशल मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। इसके बाद जैसे ही मैसेज वायरल हुआ वहां लोगों ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मैसेज भेज एक धर्म विशेष के प्रति विद्वेष फैलाने और क्षेत्र का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने का प्रयास करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उक्त आरोपी युवक के घर में डेरा डाला हुआ था।
विज्ञापन
2 अगस्त को नजीबाबाद निवासी वसीम अख्तर सलमानी ने सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर बने श्रीनगर बाजार ग्रुप में एक मैसेज भेजा था। इसमें दो समुदायों के बीच विद्वेष फैलाने वाला मैसेज पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन
इस पर शहर के व्यापारियों ने उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की नजीबाबाद शानपुर में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो दिन से आरोपी के घर पर डेरा डाले हुए थी।
शनिवार को पुलिस टीम ने युवक को नजीबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी युवक को कोतवाली लाया जा रहा है, जहां से उसे कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।