{"_id":"5e2ee56e8ebc3e4b0b57bfb0","slug":"youth-and-girl-from-up-commits-suicide-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: अलग-अलग जगह पर यूपी के युवक और एक किशोरी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: अलग-अलग जगह पर यूपी के युवक और एक किशोरी ने की आत्महत्या
Mon, 27 Jan 2020 07:03 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 27 Jan 2020 07:03 PM IST
सार
- आत्महत्या की वजह नहीं हुई साफ, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर एक किशोरी एवं एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मृतक की पहचान आलोक कुमार (26) पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी मातीपुर हसनपुरा अमरोहा यूपी हाल निवासी रोशनाबाद के रूप में हुई। बताया कि सिडकुल की एक फार्मा कंपनी में कार्यरत युवक रविवार रात खाना खाने के बाद सो गया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब उसका साथ रात्री ड्यूटी से वापस लौटा तो कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। युवक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो आलोक रस्सी के फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उधर, बदायूं की रहने वाली एक किशोरी गांव रोशनाबाद में रहती थी। शनिवार की रात उसने दुपट्टे के फंदे के सहारे पंख से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने अपने 11 वर्ष के भाई को घर से बाहर सामान लेने भेजकर आत्महत्या कर ली।
एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि किशोरी के अभिभावक सिडकुल की अलग अलग कंपनियों में कार्यरत हैं। बताया कि युवक और किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।