फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man troubled by the traffic jam climbed on the roof of the MLA car Rishikesh Uttarakhand News

Rishikesh: अचानक विधायक की कार की छत पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा युवक, देखकर सकते में आए लोग

Thu, 03 Oct 2024 01:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:38 PM IST
सार

नवरात्र के पहले दिन जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। जाम से परेशान एक युवक ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। युवक इस दौरान यहां से गुजर रहे विधायक के वाहन की छत पर चढ़ गया।

विज्ञापन
Young man troubled by the traffic jam climbed on the roof of the MLA car Rishikesh Uttarakhand News
विधायक की कार के छत पर खड़ा हुआ युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना व स्नान के लिए त्रिवेणी घाट पहुुंचना शुरू हो गए थे। जिससे यहां दिन भर भीड़ रही। सुबह करीब साढ़े आठ बजे त्रिवेणी घाट चौकी के पास एक युवक अचानक एक कार की छत पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। जिससे वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। कार पर विधायक की प्लेट लगी थी। हालांकि कार में केवल चालक ही सवार था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Shardiya Navratri: चूहे-छिपकली से नवजातों को बचाने पूरी रात जागती हैं माताएं...राजधानी दून के अस्पतालों का हाल

विज्ञापन

घटना से यहां जाम भी लग गया। जिससे यहां मौजूद अन्य लोगों को भी खासी दिक्कतें हुईं। पुलिस ने युवक को कार की छत से उतारा और चौकी ले आए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। युवक के परिजन पूर्व में उसे चौकी भी लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed