{"_id":"6615a66a83cad66b66093d56","slug":"young-man-falls-into-deep-ditch-while-taking-selfie-dehradun-news-c-5-1-drn1046-388243-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेल्फी लेते गहरी खाई में गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेल्फी लेते गहरी खाई में गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
देहरादून में परीक्षा देने आया युवक तीन साथियों के साथ धनोल्टी घूमने पहुंच गया। सुवाखोली के पास सेल्फी लेते समय वह गहरी खाई में गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे तीनों साथियों ने खाई से निकाला और पुलिस की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि देहरादून से धनोल्टी घूमने जा रहे चार युवक सुवाखोली के पास रुक गए। उनमें से एक युवक स्वर्णिम कुमार (20) पुत्र मृत्युंजय झा निवासी भागलपुर बिहार सेल्फी लेते समय गहरी खाई में गिर गया। युवक के अन्य अंगों के साथ सिर में चोटें आई हैं। उसके साथ गए निखिल दूबे (22) निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश, हार्दिक चौबे (22) निवासी अहिरौली बक्सर बिहार और राहुल बागड़ा (19) पुत्र विक्रम शर्मा निवासी जयपुर राजस्थान ने उसे खाई से निकाला।
बताया कि फिर तीनों ने घायल को स्थानीय पुलिस की मदद से निजी वाहन से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि घटना को लेकर कोतवाली में कोई लिखित सूचना नहीं है।