{"_id":"67e7da6001c09b2ada0bd177","slug":"young-man-drowned-in-river-rishikesh-below-lakshman-jhula-five-member-group-come-for-a-visit-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: लक्ष्मण झूला के पास नदी में डूबा युवक, पांच सदस्यीय दल के साथ आया था घूमने, SDRF तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: लक्ष्मण झूला के पास नदी में डूबा युवक, पांच सदस्यीय दल के साथ आया था घूमने, SDRF तलाश में जुटी
Sat, 29 Mar 2025 05:10 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:10 PM IST
सार
दिल्ली से अपने पांच सदस्यीय दल के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ ने युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवक की ढूंढखोज में रेस्क्यू जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश लक्ष्मण झूला काली कमली आश्रम के नीचे नदी में एक युवक डूब गया। युवक अपने पांच सदस्यीय दल के साथ घूमने आया था। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बच्ची ने सुनाया महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम्...सीएम हुए मंत्रमुग्ध, पीएम मोदी से मिलाने का किया वादा
विज्ञापन
शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि काली कमली आश्रम के नीचे गंगा नदी के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है। पांच सदस्यीय दल आज ही दिल्ली से तपोवन ऋषिकेश घूमने आया था।
विज्ञापन
डूबने वाले व्यक्ति का नाम नरोत्तम पुत्र श्री दुष्यंत कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा है।