फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man carrying girl caught, created ruckus

Dehradun News: बच्ची को ले जा रहे युवक को पकड़ा, किया हंगामा

Sun, 17 Nov 2024 03:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Young man carrying girl caught, created ruckus
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में लोगों ने एक युवक को पड़ोस में रहने वाली ढाई साल की बच्ची को ले जाते पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाजार चौकी ले आई। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस को शनिवार की शाम सूचना मिली कि एक युवक ढाई साल की बच्ची को बगीचे की ओर ले जाते हुए पकड़ा गया है। चीता पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने युवक को पकड़ा हुआ था और जमकर हंगामा काट रहे थे। युवक ने पुलिसकर्मियों को बताया कि बच्ची के पिता गाड़ी लेकर निकले थे। बच्ची रोते हुए गाड़ी के पीछे उसकी दुकान तक आ गई। वह बच्ची को चुप करने के लिए गोद में लेकर कुछ दूर तक गया और वापस ले आया। वहीं, बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक बच्ची को गलत इरादे से साथ ले जा रहा था। युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में लगातार नोकझोंक हो रही थी। पुलिस युवक और बच्ची के माता-पिता को बाजार चौकी ले आई। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बॉबी भी चौकी पहुंचे। इस दौरान युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी सामने आई। परिजनों ने बताया कि उसकी कुछ दवा चल रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बच्ची के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed