फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young bloggers bringing the natural beauty and culture of Uttarakhand to the world

उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचा रहे युवा ब्लॉगर

Mon, 02 Aug 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Young bloggers bringing the natural beauty and culture of Uttarakhand to the world
अरित्रों चट्टोपाध्याय - फोटो : DEHRADUN
उत्तराखंड की खूबसूरती और संस्कृति को युवा ब्लॉगर दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। कोई राज्य के खानपान तो कोई यहां की प्राकृतिक सुंदरता, नदियों, मंदिरों व गीतों से अपने ही अंदाज में लोगों को रूबरू करा रहा है। युवा ब्लॉगर सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ अपनी बल्कि राज्य की भी पहचान बना रहे हैं। यही कारण है इनके फॉलोअर की संख्या भी बड़ी हैं। इनके कंटेंट के कारण न सिर्फ बाहरी राज्यों के लोग बल्कि विदेशी भी उत्तराखंड के बारे में जान रहे हैं।
विज्ञापन

......
रोहित के गीतों के बाद अब ब्लॉग की चर्चाएं
युवा गायक रोहित चौहान बहुत कम उम्र में ही लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। रोहित के गीतों के बाद अब उनकी ब्लॉगिंग को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ब्लॉगिंग के जरिए वह उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती से लोगों को रूबरू कराते हैं। शूटिंग के दौरान के अपने अनुभवों को साझा करते हैं। अपने ट्रैवल ब्लॉग से वह इन दिनों लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर रोहित को 32.2 हजार लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा उनका अलग म्यूजिक चैनल और ब्लॉग चैनल है। रोहित का कहना है कि हम पुराने गानों का सहारा कुछ समय तक ले सकते हैं, लेकिन आखिर में खुद को साबित करने के लिए हमें अपना कंटेंट देना ही होता है, जो युवा ब्लॉग बनाना चाहते हैं वह अपना कंटेंट बनाएं।
विज्ञापन

.....
पेशे से शिक्षक पर फूड ब्लॉगर बनकर छाए अरित्रों
23 साल के अरित्रों चट्टोपाध्याय मूलत: कोलकाता से हैं, लेकिन उनका उत्तराखंड व देहरादून से प्यार बेहद अनोखा है। हिल स्टेशन में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले अरित्रों के कारण आज बाहरी राज्यों के लोग भी उत्तराखंड से प्रभावित हो रहे हैं। अरित्रों पेशे से एक फ्रीलांस करियर काउंसलर (शिक्षक) हैं। इसके अलावा वह लाइफस्टाइल ब्लॉगर, सोशल मीडिया प्रभावकार हैं। अरित्रों कहते हैं कि जब उन्होंने लिखना शुरू किया तो उन्हें अंदाजा नहीं था, कि इतना अच्छा रिस्पांस मिलेगा। अरित्रों के इंस्टाग्राम पर 16.1 हजार फॉलोअर हैं। वह अलग-अलग तरीके के भोजन के बहुत शौकीन हैं और वह इसी पर ब्लॉग भी लिखते हैं। उनका कहना है कि उन्हें इसमें बहुत मजा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
वास्तविक देवभूमि से लोगों को रूबरू करा रहे आयुष
उत्तराखंड को केवल देवभूमि कहा न जाए, बल्कि लोग इसके वास्तविक महत्व को भी समझें। खुद को भगवान भोलेनाथ का भक्त मानने वाले युवा ब्लॉगर आयुष लोगों को वास्तविक देवभूमि से रूबरू करा रहे हैं। यहां के मंदिरों की पवित्रता के बारे में अपने ब्लॉग के जरिए बता रहे हैं। आयुष वीडियो क्रिएटर हैं और फ्रीलांसिंग करते हैं। वह पत्रकारिता के छात्र रहे हैं, लेकिन वह मानते है कि फ्रीलांसिंग के जरिए वह खुद को ज्यादा एक्सप्लोर कर पाए हैं। कोरोना काल से कुछ समय पहले ही उन्होंने उत्तराखंड के मंदिरों व यहां के कल्चर को लेकर ब्लॉगिंग शुरू की। उनके केदारनाथ को लेकर बनाए ब्लॉग को लोगों ने खूब पसंद किया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से भी उनके इस कार्य को सराहा गया। इंस्टाग्राम पर उन्हें 19.4 हजार लोग फॉलो करते हैं।

......
म्यूजिशियन स्वाति लिखती हैं ट्रैवल ब्लॉग
म्यूजिशियन व ट्रैवलर स्वाति सिंह वूमनिया बैंड ग्रुप को लेकर सबसे पहले चर्चाओं में आई थीं, लेकिन इन दिनों उनके ट्रैवल ब्लॉग खासे पसंद किए जा रहे हैं। देहरादून सहित अन्य जिलों के ऐसे हिस्सों से वह लोगों को रूबरू करा रही हैं, जिससे शहर के लोग अनजान हैं। इसके अलावा वह कलाकारों के लिए म्यूजिक पाठशाला को लेकर भी ब्लॉग बनाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 11.5 हजार फॉलोअर है। स्वाति का कहना है कि ब्लॉग बनाने के साथ ही कंटेेंट पर भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जहां भी शूट के लिए जाती हूं उसकी ब्लॉगिंग भी करती हूं। खुद के बनाए गाने ही कंटेंट में डालती हूं। ब्लॉगिंग शुरू किए उन्हें ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। स्वाति कहती हैं कि उनका फोकस उत्तराखंड के लिए काम करने पर है।

आयुष लोनिअल

आयुष लोनिअल - फोटो : DEHRADUN

 

रोहित चौहान

रोहित चौहान- फोटो : DEHRADUN

 

स्वाति सिंह

स्वाति सिंह- फोटो : DEHRADUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed