फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga teacher molested a minor case filed Student had recorded the video Vikasnagar Dehradun

Uttarakhand: योग सिखाने की आड़ में नाबालिग से छेड़खानी, केस दर्ज...परेशान छात्रा ने रिकॉर्ड कर लिया था वीडियो

Fri, 14 Jun 2024 12:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Jun 2024 12:08 PM IST
सार

छात्रा ने सेलाकुई में एक कोचिंग सेंटर में प्रवेश लिया था। पढ़ाई के दौरान छात्रा की योग को लेकर ट्यूशन टीचर से चर्चा हुई। ट्यूशन टीचर ने छात्रा को योग सिखाने की बात कही। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेने के चार-पांच दिन बाद ही ट्यूशन टीचर योग सिखाने की आड़ में छात्रा से छेड़खानी करने लगा।

विज्ञापन
Yoga teacher molested a minor case filed Student had recorded the video Vikasnagar Dehradun
छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योग सिखाने की आड़ में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में सेलाकुई पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग की माता की ओर से शिक्षक की हरकत का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। छात्रा ने सेलाकुई में एक कोचिंग सेंटर में प्रवेश लिया था। पढ़ाई के दौरान छात्रा की योग को लेकर ट्यूशन टीचर से चर्चा हुई। ट्यूशन टीचर ने छात्रा को योग सिखाने की बात कही। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेने के चार-पांच दिन बाद ही ट्यूशन टीचर योग सिखाने की आड़ में छात्रा से छेड़खानी करने लगा।

विज्ञापन


छात्रा ने यह बात अपनी बड़ी बहन को बताई। बड़ी बहन ने उसे सबूत के लिए अपने मोबाइल से शिक्षक की इस हरकत का वीडियो बनाने के लिए कहा। छात्रा अपने बैग में मोबाइल छिपा कर कोचिंग सेंटर ले गई। ट्यूशन टीचर योग सिखाते समय छेड़खानी करने लगा। यह पूरा घटनाक्रम मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया। छात्रा ने यह वीडियो परिजनों को दिखाया। इसके बाद बृहस्पतिवार को छात्रा की माता ने सेलाकुई थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जल रहे जंगल: आग बुझाने में जुटा सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर, फिर सरकार ने मांगी मदद; भीमताल झील का इस्तेमाल

थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed