Uttarakhand: योग सिखाने की आड़ में नाबालिग से छेड़खानी, केस दर्ज...परेशान छात्रा ने रिकॉर्ड कर लिया था वीडियो
छात्रा ने सेलाकुई में एक कोचिंग सेंटर में प्रवेश लिया था। पढ़ाई के दौरान छात्रा की योग को लेकर ट्यूशन टीचर से चर्चा हुई। ट्यूशन टीचर ने छात्रा को योग सिखाने की बात कही। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेने के चार-पांच दिन बाद ही ट्यूशन टीचर योग सिखाने की आड़ में छात्रा से छेड़खानी करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योग सिखाने की आड़ में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में सेलाकुई पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग की माता की ओर से शिक्षक की हरकत का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। छात्रा ने सेलाकुई में एक कोचिंग सेंटर में प्रवेश लिया था। पढ़ाई के दौरान छात्रा की योग को लेकर ट्यूशन टीचर से चर्चा हुई। ट्यूशन टीचर ने छात्रा को योग सिखाने की बात कही। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेने के चार-पांच दिन बाद ही ट्यूशन टीचर योग सिखाने की आड़ में छात्रा से छेड़खानी करने लगा।
छात्रा ने यह बात अपनी बड़ी बहन को बताई। बड़ी बहन ने उसे सबूत के लिए अपने मोबाइल से शिक्षक की इस हरकत का वीडियो बनाने के लिए कहा। छात्रा अपने बैग में मोबाइल छिपा कर कोचिंग सेंटर ले गई। ट्यूशन टीचर योग सिखाते समय छेड़खानी करने लगा। यह पूरा घटनाक्रम मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया। छात्रा ने यह वीडियो परिजनों को दिखाया। इसके बाद बृहस्पतिवार को छात्रा की माता ने सेलाकुई थाने में तहरीर दी।
ये भी पढ़ें...जल रहे जंगल: आग बुझाने में जुटा सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर, फिर सरकार ने मांगी मदद; भीमताल झील का इस्तेमाल
थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।