फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga instructors Recruitment Uttarakhand process started for 117 temporary posts in colleges

Uttarakhand: योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से होगी तैनाती

Mon, 07 Jul 2025 06:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Jul 2025 06:39 PM IST
सार

योग प्रशिक्षकों के मेरिट के आधार पर साक्षात्कार होंगे। उन्हें इसके लिए बुलाए जाने के लिए समय सारणी तय कर दी गई है। 

विज्ञापन
Yoga instructors Recruitment Uttarakhand process started for 117 temporary posts in colleges
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से आठ अगस्त के बीच अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। इसके बाद 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती मिलेगी।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक योग प्रशिक्षकों के मेरिट के आधार पर साक्षात्कार होंगे। उन्हें इसके लिए बुलाए जाने के लिए समय सारणी तय कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बनी है।

विज्ञापन

सेवा योजन विभाग को इन अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता व अनुभव के लिए कुल 100 अंकाें का निर्धारण किया है। अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अधिकतम 10-10 अंक, स्नातक में 20, पीजी डिप्लोमा, एम.ए. योगा में 30 एवं अनुभव के लिए प्रति वर्ष तीन अंकों का प्रावधान कर अधिकतम 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि साक्षात्कार के लिए 50 अंकों का निर्धारण किया गया है। 25 जुलाई तक अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarahand News: राज्य के छह राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में योग

प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए दो बार कैबिनेट में प्रस्ताव आ चुका है। पहले 2021 में और फिर 2023 में प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली। अब तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जो जल्द पूरी की जाए। - अमित नेगी प्रांतीय अध्यक्ष योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed